Trusted Source Image

Bihar DElEd Registration 2025-27: बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक बढ़ी

Santosh Kumar | April 18, 2026 | 12:36 PM IST | 1 min read

अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org पर उपलब्ध है।

पहले यह समय सीमा 17 अप्रैल तय की गई, जिसे अब बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दिया गया है।  (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
पहले यह समय सीमा 17 अप्रैल तय की गई, जिसे अब बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दिया गया है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) सत्र 2025-27 के लिए फेस-टू-फेस कोर्स के पहले वर्ष के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 21 अप्रैल तक बढ़ा दी है। राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल हुए पात्र अभ्यर्थियों के लिए दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) कोर्स में नामांकन हेतु ऑनलाइन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org के माध्यम से भर सकते हैं।

2025-27 सत्र के लिए विभिन्न संस्थानों के कुछ नामांकित छात्रों के पंजीकरण आवेदन पत्र और शुल्क अभी तक समिति के पोर्टल के माध्यम से जमा नहीं किए गए हैं। इसलिए, बोर्ड ने अंतिम तिथि 17 अप्रैल से बढ़ाकर 21 अप्रैल कर दी है।

Bihar DElEd Registration 2025-27: प्राचार्य द्वारा भरे जाएंगे फॉर्म

शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे शेष विद्यार्थियों के आवेदन जमा करें। जिन छात्रों के पंजीयन/शुल्क जमा नहीं किए गए हैं, उन्हें पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी नहीं किए जाएंगे, ऐसे विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने के पात्र नहीं होंगे।

यदि इसके परिणामस्वरूप कोई प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी संबंधित छात्र अथवा संस्थान के प्रधानाचार्य की होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readIGNOU 39th Convocation: 3.24 लाख से अधिक छात्रों को दिए गए डिग्री-डिप्लोमा, उपराष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि

Bihar DElEd Registration 2025-27: बिहार डीएलएड आवेदन शुल्क

बिहार डीएलएड फेस टू फेस कोर्स के लिए आवेदन शुल्क नीचे तालिका में दिया गया है-

मद

निर्धारित शुल्क

ऑनलाइन पंजीयन आवेदन पत्र शुल्क (सभी कोटि के विद्यार्थियों को)

₹ 50/-

ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क

₹ 20/-

पंजीयन शुल्क

₹ 330/-

कुल राशि

₹ 400/-

आवेदन करते समय किसी भी असुविधा की स्थिति में, समाधान के लिए समिति के हेल्पलाइन नंबरों—9430429722, 0612-2232239—पर संपर्क कर सकते हैं, या bseb@antiersolutions.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क साध सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications