Bihar DElEd Exam Dates 2026: बिहार डीएलएड के पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डेट
Saurabh Pandey | July 12, 2026 | 05:00 PM IST | 4 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) की परीक्षा 24 से 28 जुलाई और प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) की परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के ट्रेनिंग सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष तथा सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के बाह्य विषयों की परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अरवल जिला को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
समिति द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 24 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक चलेंगी। वहीं, प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 31 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
13 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
बिहार डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट deled.biharboardonline.org पर 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध रहेंगे। संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे और अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ इसे परीक्षार्थियों को सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा की तिथि एवं दिन
|
प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे/ 11:45 बजे तक)
(कूल ऑफ टाइम - सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक)
|
द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे/ 4:15 बजे तक)
(कूल ऑफ टाइम - दोपहर 2बजे से 2:15 बजे तक)
|
|
24.07.2026 (शुक्रवार) |
S-1: समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) |
S-2: संज्ञान, सीखना और बालविकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
|
25.07.2026 (शनिवार) |
S-4: स्वयं की समझ (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
S-5: विद्यालय में स्वास्थ्य, योग एवं शारीरिक शिक्षा (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
|
27.07.2026 (सोमवार) |
S-6: अंग्रेजी का शिक्षण शास्त्र (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
S-7: गणित का शिक्षण शास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर) (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
|
28.07.2026 (मंगलवार) |
S-8: हिन्दी का शिक्षण शास्त्र-2 (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
S-9: उच्च-प्राथमिक स्तर वर्ग (6-8) किसी एक विषय का शिक्षण शास्त्र (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2025-27) परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा की तिथि एवं दिन
|
प्रथम पाली (सुबह 9:30 से 12:45 बजे/ 11:45 बजे तक)
(कूल ऑफ टाइम - सुबह 9:30 से 9:45 बजे तक)
|
द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे/ 4:15 बजे तक)
(कूल ऑफ टाइम - दोपहर 2बजे से 2:15 बजे तक)
|
|
31.07.2026 (शुक्रवार) |
F-1: समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) |
F-2: बचपन और बालविकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
|
01.08.2026 (शनिवार) |
F-3: प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक) |
F-4: विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन और शिक्षक विकास (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
|
03.08.2026 (सोमवार) |
F-5: भाषा की समझ तथा आरम्भिक भाषा विकास (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
F-6: शिक्षा में जेंडर एवं समावेशी परिप्रेक्ष्य (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
|
05.08.2026 (बुधवार) |
F-7: गणित का शिक्षण शास्त्र-1 (प्राथमिक स्तर) (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
F-8: हिन्दी का शिक्षण शास्त्र-1 (प्राथमिक स्तर) (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
|
06.08.2026 (गुरुवार) |
F-9: Proficiency in English (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
F-10: पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
|
07.08.2026 (शुक्रवार) |
F-11: कला समेकित शिक्षा (समय - सुबह 9:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
F-12: शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीकी (समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक) |
परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- रिपोर्टिंग टाइम - परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेना आवश्यक है। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- प्रवेश की समय-सीमा - प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
- भाषा का नियम - प्रथम वर्ष के विषय कोड F-8 और F-9 तथा द्वितीय वर्ष के विषय कोड S-6 और S-8 विशिष्ट विषय हैं। इनके उत्तर तय भाषा/लिपि में ही देना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, विषय कोड F-9 व S-6 का प्रश्नोत्तर अंग्रेजी में तथा F-8 व S-8 का प्रश्नोत्तर हिन्दी में दिया जाना आवश्यक है।
- दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सुविधा - दिव्यांग परीक्षार्थियों को श्रुतलेखक की सुविधा के साथ-साथ परीक्षा के निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा की दर से क्षतिपूरक समय दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा।
अगली खबर
]BSEB Bihar Board 10th Marksheet 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की मार्कशीट जारी, संबंधित स्कूलों से करें प्राप्त
छात्र अब अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और दूसरे डॉक्यूमेंट्स ले सकते हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट घोषित होने के बाद, बोर्ड ने अब प्रिंटेड मार्कशीट स्कूलों तक पहुंचा दी हैं।
Santosh Kumar | 4 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार