Bihar DElEd Counselling 2025: बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड पंजीकरण bsebdeled.com पर शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां
Abhay Pratap Singh | January 13, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जनवरी को जारी की जाएगी और 17 जनवरी तक आपत्तियां मांगी जाएंगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड काउंसलिंग 2025 स्पॉट राउंड के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अंतिम तिथि 15 जनवरी तक बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जनवरी को जारी की जाएगी और 17 जनवरी तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद 19 जनवरी को बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड 2025 अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
Bihar DElEd Spot Round Counselling 2025: पात्रता
बिहार डीएलएड 2025 स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए निम्नलिखित कैंडिडेट पात्र हैं:
- जिन अभ्यर्थियों द्वारा सीएएफ (कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म) एवं शुल्क ऑनलाइन जमा किया गया था, लेकिन उनका चयन किसी भी चरण में नहीं हुआ है।
- वे अभ्यर्थी जिन्हें काउंसलिंग के प्रथम/ द्वितीय/ तृतीय चरण में सीट आवंटित हुई थी, लेकिन वे फिलहाल नामांकित नहीं हैं।
- प्रथम/ द्वितीय/ तृतीय चरण में सीट आवंटन के तहत किसी संस्थान में नामांकित कोई भी अभ्यर्थी स्पॉट नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है।
Bihar DElEd Counselling 2025 Spot Round Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में बिहार डीएलएड स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| अभ्यर्थी द्वारा संस्थान में आवेदन जमा करने की तिथि | 12 से 15 जनवरी 2026 |
| प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करने की तिथि | 16 जनवरी 2026 |
| प्रोविजनल मेरिट सूची पर अभ्यर्थियों से आपत्ति प्राप्त करने की तिथि | 16 से 17 जनवरी 2026 |
| प्राप्त आपत्तियों का निराकरण | 19 जनवरी 2026 |
| आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची | 19 जनवरी 2026 |
| अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नामांकन | 20 से 24 जनवरी 2026 |
| नामांकन के बाद समिति के पोर्टल पर अपडेट करने की तिथि | 27 जनवरी 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच