DCECE PE 2025: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग मॉप अप राउंड 2 चॉइस फिलिंग शुरू, 12 सितंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 12:03 PM IST | 1 min read
यह ऑनलाइन मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग डीसीईसीई-2025 के आधार पर पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कोर्स ग्रुप में नामांकन के लिए अंतिम काउंसलिंग होगी, इसके बाद पीई कोर्स ग्रुप का नामांकन समाप्त हो जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने राज्य के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग) संस्थानों में प्रवेश के लिए डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) -2025 के माध्यम से मॉप अप राउंड 2 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग मॉप अप राउंड 2 के लिए विलिंगनेस एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए कंसेंट/विलिंगनेस कम चॉइस भरने की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक होगी।
यदि अभ्यर्थी को मॉप अप राउंड-2 काउंसलिंग में कोई सीट आवंटन होता है तो, अभ्यर्थी अंतरिम अलॉटमेंट ऑर्डर पर छपे हुए रिपोर्टिंग सेंटर पर निश्चित रूप से रिपोर्ट कर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएंगे एवं निर्धारित अवधि में नामांकन लेंगे, अन्यथा उनकी आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।
DCECE Mop-up Round-2 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
मॉप-अप राउंड-2 के लिए सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर प्रदर्शित होने की डेट
|
4 सितंबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए सहमति / विलिंगनेस कम विकल्प भरने की प्रारंभिक तिथि
|
5 सितंबर 2025
|
|
सीट आवंटन के लिए सहमति / विलिंगनेस कम विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि
|
8 सितंबर 2025
|
|
मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग का अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी होने की तिथि
|
12 सितंबर 2025
|
|
मॉप-अप राउंड-2 आवंटन पत्र डाउनलोड करने की अवधि
|
12 सितंबर से 14 सितंबर 2025
|
|
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश (मॉप-अप राउंड-2 काउंसलिंग के तहत)
|
13 सितंबर से 14 सितंबर 2025
|
पीई कोर्स ग्रुप के लिए अंतिम काउंसलिंग
यह ऑनलाइन मॉप अप राउंड 2 काउंसलिंग डीसीईसीई-2025 के आधार पर पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कोर्स ग्रुप में नामांकन के लिए अंतिम काउंसलिंग होगी, इसके बाद पीई कोर्स ग्रुप का नामांकन समाप्त हो जाएगा। अभ्यर्थी अपना सीट आवंटन रिजल्ट देखने के लिए निर्धारित तिथि से अपने अकाउंट में लॉगिन कर अपना सीट आवंटन रिजल्ट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल