Bihar DCECE Admit Card 2026: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 मई को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 05:43 PM IST | 1 min read
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश पत्र पर परीक्षा के समय परीक्षार्थी को पूरा हस्ताक्षर करना आवश्यक है। परीक्षार्थी का हस्ताक्षर हर पाली में वीक्षक के समक्ष, परीक्षा केन्द्र की प्रति पर भी होना आवश्यक है। परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र उनके प्रवेश पत्र पर अंकित रहेगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पॉलिटेक्निक और पैरा मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल अब उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।
पर्षद द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, DCECE (PE/PM/PMM)-2026 की परीक्षा 23 और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से पॉलिटेक्निक (इंजीनियरिंग), पैरा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) और पैरा मेडिकल (इंटरमीडिएट स्तरीय) पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
Bihar DCECE Admit Card 2026: 14 मई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने अकाउंट में लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश पत्र पर परीक्षा के समय परीक्षार्थी को पूरा हस्ताक्षर करना आवश्यक है। परीक्षार्थी का हस्ताक्षर हर पाली में वीक्षक के समक्ष, परीक्षा केन्द्र की प्रति पर भी होना आवश्यक है। परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र उनके प्रवेश पत्र पर अंकित रहेगा। परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही परीक्षा में शामिल होंगे। किसी भी हालत में निर्धारित परीक्षा केन्द्र को बदलने की अनमति नहीं दी जाएगी।
Bihar DCECE 2026: मेरिट सूची
बिहार डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के बाद संबंधित मेरिट सूची के अनुसार आवेदकों को काउंसलिंग संबंधित सूचना उचित समय पर बीसीईसीई बोर्ड की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दे दी जाएगी। मेरिट-कम-विकल्प के आधार पर प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके मेरिट सूची पर उपलब्ध संस्थान या पाठ्यक्रम में से स्वेच्छानुसार संस्थान या पाठ्यक्रम के चयन का अवसर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा