Bihar DCECE 2024: बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन सुधार की आखिरी तिथि आज, 22 और 23 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 04:24 PM IST | 2 mins read
बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2024 आवेदन करेक्शन विंडो आज यानी 26 मई को बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 22 जून और 23 जून को आयोजित की जाएगी। बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2024 पेन एवं पेपर मोड में आयोजित होगी।
उम्मीदवारों को नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार डीसीईसी एडमिट कार्ड 13 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा सुधार के बाद सबमिट करने पर फॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
Also read JEE Advanced 2024 Exam Live: जेईई एडवांस 2024 पेपर एनालिसिस जारी, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट डेट
बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार पिता का नाम, माता का नाम, शैक्षणिक विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और सब कैटेगरी (पीडब्ल्यूबी) में बदलाव कर सकते हैं। बिहार DCECE 2024 परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
बिहार DCECE 2024 परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट के लिए आयोजित होगी। बिहार DCECE 2024 पेपर में कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। परीक्षा 450 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
Bihar DCECE 2024 Application correction: कैसे सुधार करें?
बिहार के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में डीसीईसीई या पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (पीई) परीक्षा के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार डीसीईसीई 2024 आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से पेज को लॉगिन करें।
- कैंडिडेट Bihar DCECE 2024 आवेदन फॉर्म ओपन करें।
- आवश्यकतानुसार आवेदन फॉर्म में को सुधार करें।
- इसके बाद, सेव एंड सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Mumbai University UG Admission 2024: एमयू यूजी प्री-एडमिशन रजिस्ट्रेशन muugadmission.samarth.edu.in पर शुरू
मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध 749 कॉलेजों और 60 विश्वविद्यालय विभागों और संस्थानों में एमयू यूजी प्री-एडमिशन रजिस्ट्रेशन 2024 के माध्यम से यूजी कोर्स की सीटें भरी जाएंगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी