Bihar DCECE 2024 Correction: बिहार डीसीईसीई आवेदन करेक्शन bceceboardapl.bihar.gov.in पर शुरू, 26 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 24, 2024 | 03:05 PM IST | 1 min read
बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। बिहार पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की तरफ से बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बिहार डीसीईसीई) 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की प्रक्रिया आज यानी 24 मई से शुरू हो चुकी है।
बिहार डीसीईसीई 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboardapl.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। बीसीईसीईबी की तरफ से 24 से 26 मई तक तीन दिनों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोली गई है।
Bihar DCECE 2024: परीक्षा तिथि
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 22 और 23 जून को आयोजित होने वाली है। बिहार बोर्ड 13 जून को बिहार डीसीईसीई एडमिट कार्ड 2024 लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय करेगा।
Bihar DCECE 2024: आवेदन शुल्क
बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 750 रुपये, किन्हीं दो पाठ्यक्रमों के लिए 850 रुपये और तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 950 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक कोर्स के लिए 480 रुपये, किसी भी दो कोर्स के लिए 530 रुपये और तीनों कोर्स के लिए 630 रुपये का भुगतान करना होगा।
Bihar DCECE 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार डीसीईसीई 2024 परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। बिहार डीसीईसीई 2024 एग्जाम में कुल 450 अंकों के लिए 90 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को शामिल किया गया है, जिनमें 30-30 प्रश्न शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार