Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 06:01 PM IST | 1 min read
NERIST NEE परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईआरआईएसटी) ने NERIST एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। NERIST प्रवेश परीक्षा 2024 (NEE) में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट nerist.ac.in पर जाकर NERIST NEE 2024 रिजल्ट देख सकते हैं।
NERIST NEE परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। NERIST NEE 2024 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में जारी किया गया है। NERIST एमईई 2024 परिणाम में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, चयन श्रेणी, ब्रांच कोड और रैंक दिया गया है।
NERIST NEE एग्जाम 2024 तीन भागों (एनईई 1, 2 & 3) में आयोजित की गई थी। NERIST NEE -2 और NERIST NEE -3 परीक्षा 11 मई को आयोजित की गई थी। जबकि NEE-1 का आयोजन 12 मई को तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
NERIST NEE काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज कैंडिडेट नीचे देख सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में NERIST NEE 2024 सीट विवरण देख सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा | कोर्स | सीट |
---|---|---|
NEE-1 | बेस (सर्टिफिकेट) | 200 + 20 |
एनईई-2 (पीसीएम) | इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा | 70+07 |
एनईई-2 (व्यावसायिक) | इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा (व्यावसायिक) | |
एनईई-2 (पीसीबी) | वानिकी में बीएससी | 30 + 3 |
एनईई-3 | बीटेक (प्रौद्योगिकी स्ट्रीम) | 72+07 |