Bihar Scholarship: बिहार कैबिनेट ने प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि दोगुनी करने को 2,271 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
Press Trust of India | January 30, 2026 | 11:36 AM IST | 1 min read
बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम पर संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए 87.81 करोड़ रुपये की संशोधित परियोजना को भी मंजूरी दी।
पटना: बिहार मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी करने के लिए बृहस्पतिवार को 2,271 करोड़ रुपये मंजूर किए। कैबिनेट सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने यह जानकारी दी। एससी और एसटी छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दरों के संशोधन हेतु 519.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि बीसी और ईबीसी छात्रों के लिए इसी मद में 1,751.56 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
अरविंद चौधरी ने बताया कि कक्षा 1 से 4 के छात्रों के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति राशि बढ़ाकर 1,200 रुपये, कक्षा 5 और 6 के लिए 2,400 रुपये, कक्षा 7 से 10 के लिए 3,600 रुपये तथा आवासीय छात्रों के लिए 6,000 रुपये वार्षिक निर्धारित की है।
उन्होंने कहा कि लगभग 27 लाख छात्र इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बीसी और ईबीसी छात्रों के लिए भी समान कक्षा श्रेणियों में संशोधित दरें लागू की जाएंगी, जिस पर 1,751.56 करोड़ रुपये का व्यय स्वीकृत किया गया है।
Bihar Scholarship: वार्षिक पारिवारिक आय सीमा बढ़ी
बिहार सरकार ने बीसी और ईबीसी छात्रों के लिए छात्रावास अनुदान 1,000 से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। साथ ही, छात्रवृत्ति के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है।
मंत्रिमंडल ने इससे पहले स्वीकृत 14.52 करोड़ रुपये की योजना को रद्द करते हुए बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के नाम पर संगीत महाविद्यालय की स्थापना के लिए 87.81 करोड़ रुपये की संशोधित परियोजना को मंजूरी दी।
अगली खबर
]BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2025: बिहार सेकंड इंटर लेवल के लिए आवेदन तिथि विस्तारित, वैकेंसी बढ़कर 25,311 हुई
पहले, वैकेंसी की संख्या 23,175 से बढ़कर 24,492 हुई, और इस लेटेस्ट बदलाव से और भी पद जोड़े गए हैं। आयोग ने भर्ती के लिए आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच