BPSC AE Answer Key 2025: बीपीएससी एई उत्तर कुंजी bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध, 8 अगस्त तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | August 7, 2025 | 11:13 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी एई प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 और 31/2025 के तहत सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अब 8 अगस्त तक बीपीएससी एई 2025 आंसर की पर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
बिहार बीपीएससी एई आंसर की पर चुनौती उठाने के लिए प्रति प्रश्न 250 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इससे पहले, बीपीएससी एई प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5, अगस्त तय की गई थी। कैंडिडेट बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों द्वारा बिहार असिस्टेंट इंजीनियर उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आयोग बीपीएससी एई 2025 फाइनल आंसर की और बीपीएससी एई रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। बिहार सहायक अभियंता भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी। बीपीएससी एई आंसर की 24 जुलाई से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also read Union Bank SO Recruitment 2025: यूनियन बैंक एसओ भर्ती अधिसूचना जारी, 250 पदों के लिए आवेदन शुरू
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सहायक अभियंता प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 1 जुलाई से 5 जुलाई, 2025 तक निर्धारित थी, जिसे 8 जुलाई, 2025 तक बढ़ा दी गई है। किसी अन्य माध्यम से एवं उक्त तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1024 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
BPSC AE 2025 Answer Key: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी एई आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- कैंडिडेट लॉगिन पर जाएं और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- बीपीएससी एई उत्तर कुंजी की जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज करें और शुल्क जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम