Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स को चार श्रेणियों में मिलेगा नकद पुरस्कार, जानें डीटेल

Santosh Kumar | March 23, 2024 | 01:20 PM IST | 1 min read

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से ज्यादा छात्र बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स को पुरस्कार मिलेगा (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बिहार बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स को पुरस्कार मिलेगा (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट आज यानी 23 मार्च को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) पटना द्वारा जारी किया जाएगा। छात्र बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। बीएसईबी चार श्रेणियों में बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को नकद पुरस्कार देगा।

After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options

Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार तीनों स्ट्रीम के रैंक 1 टॉपर्स को बोर्ड की ओर से 1,00,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल दिया जाएगा। बिहार सरकार ने Bihar Board 12th Toppers के पुरस्कारों को चार श्रेणियों में बांटा है।

रैंक 2 टॉपर्स की बात करें तो उन्हें 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक किंडल और लैपटॉप दिया जाएगा। जबकि रैंक 3 के टॉपर्स को लैपटॉप और किंडल के साथ 50,000 रुपये मिलेंगे। रैंक 4 के टॉपर्स को 15,000 रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल मिलेगा।

Also readBihar Board 12th Result 2024 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज 1.30 बजे, टॉपर्स देखें, लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar Board 12th Result 2024- यहां देखें

आपको बता दें कि Bihar Board 12th Exam 2024 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया था। जिसमें करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। Bihar Board 12th Result 2024 जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Bihar Board 12th Result 2024 Direct Link: एसएमएस पर भी मिलेगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 को एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को बस अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR 12 रोल नंबर टाइप करना होगा और 56263 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजते ही रिजल्ट उनके नंबर पर भेज दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications