Trusted Source Image

Bihar Board 12th Exam 2025: बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Santosh Kumar | December 28, 2024 | 02:57 PM IST | 1 min read

बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी गई है। (इमेज-पीटीआई)
बीएसईबी बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी गई है। (इमेज-पीटीआई)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 28 दिसंबर को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीएसईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options

Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

बीएसईबी कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। बिहार बोर्ड 2025 परीक्षा तिथि पहले ही जारी कर दी गई है।

Bihar Board Exam 2025: कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि

छात्रों के लिए बिहार बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2025 तक पोर्टल पर अपलोड रहेगा। बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 10 से 20 जनवरी तक आयोजित होगी।

शिक्षण संस्थाओं के प्रधान अपने संस्थानों से प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

Also readBihar Board Exam Date 2025: बीएसईबी 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Board Admit Card 2025: बीएसईबी हेल्पलाइन नंबर

जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रवेश पत्र केवल प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जारी किया गया है। सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा जो प्रमोट हुए हैं या जिन्होंने सेंट-अप टेस्ट पास किया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी असुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर - 0612-2230039 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications