BSEB 10th Exam 2025: बिहार बोर्ड हाई स्कूल वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि 9 अक्टूबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | September 28, 2024 | 04:12 PM IST | 2 mins read
विद्यालयों के प्रधान ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले भर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड हाई स्कूल वार्षिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब 9 अक्टूबर 2024 तक बिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
बीएसईबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में कहा गया कि, “संबंधित विद्यालयों के प्रधान द्वारा विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से विस्तारित तिथि 9 अक्टूबर 2024 तक भरा जा सकता है।”
बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी नोटिस में आगे कहा गया कि, बिहार बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा पंजीकरण के लिए शुल्क का भुगतान 6 अक्टूबर 2024 तक ही किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने या फिर शुल्क जमा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612 - 2232074 पर संपर्क कर सकते हैं।
Also read Attack on Students: बिहार पुलिस ने पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में छात्रों के लिए सुरक्षा की मांग की
इससे पहले, बीएसईबी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई थी। वहीं, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा फॉर्म 2025 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 11 सितंबर से 24 सितंबर निर्धारित की गई थी।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 1,010 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को आवेदन शुल्क के रूप में 895 रुपये का जमा करना होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BSEB Bihar Board Exam 2025: आवेदन कैसे करें?
स्कूल प्रधान निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बीएसईबी बिहार बोर्ड हाई स्कूल एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आवश्यक पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल