Bihar Board Result 2025 Date: बिहार बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट कब तक आएगा? संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 11, 2025 | 11:38 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होने का मौका मिलेगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही 10th बिहार बोर्ड रिजल्ट और 12th बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीएसईबी की घोषणा के बाद बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी बिहार बोर्ड रिजल्ट जांच सकते हैं।
बिहार बोर्ड 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीएसईबी मैट्रिक 2025 परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। वहीं, बीएसईबी इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक दो शिफ्ट में कराई गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बोर्ड 10th का रिजल्ट 25 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच घोषित किया जा सकता है। बिहार बोर्ड 12th का रिजल्ट मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह तक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट की पुष्टि नहीं की गई है।
एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम शेड्यूल 2025 की घोषणा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बोर्ड द्वारा की जाएगी। समय-सीमा के भीतर बीएसईबी कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्र दोबारा उसी विषय की परीक्षा दे सकेंगे।
बिहार बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2025 में दो से अधिक विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, उन्हें दोबारा उसी कक्षा की पढ़ाई करनी होगी। बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से 10th 12th बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद, बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2025 या बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UPSC CMS Registration 2025: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, एग्जाम डेट जानें
आयोग ने कहा कि उम्मीदवार नाम (कक्षा 10 के अनुसार), जन्म तिथि, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के लिए अपने ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव नहीं कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल