Bihar BEd CET Answer Key 2025: बिहार बीएड सीईटी आंसर की biharcetbed-lnmu.in पर जारी, 30 मई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | May 29, 2025 | 01:35 PM IST | 1 min read
अगर उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे इसे सबूत के साथ 30 मई तक चुनौती दे सकते हैं।
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) ने आज यानी 29 मई 2025 को बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (बीएड सीईटी) 2025 की आधिकारिक आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब biharcetbed-lnmu.in पर जाकर बिहार बीएड सीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी आंसर की उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेगी।
बिहार बीएड सीईटी 2025 परीक्षा 28 मई 2025 को आयोजित की गई। राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आवश्यक है। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनके लिए कुल 120 अंक निर्धारित होते हैं।
Bihar BEd CET Answer Key 2025: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट डेट
परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। अगर उम्मीदवारों को बिहार बीएड सीईटी आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे इसे सबूत के साथ 30 मई मध्यरात्रि 11:59 बजे तक चुनौती दे सकते हैं।
अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां केवल ईमेल आईडी cetbedhelpdesk@lnmu.ac.in पर भेज सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद या बिना साक्ष्य के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिणाम 10 जून को जारी किया जाएगा।
Also read Bihar DECE LE 2025: बिहार डीईसीई एलई परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट जारी
Bihar BEd CET 2025 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बिहार बीएड सीईटी 2025 आंसर-की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- बिहार बीएड सीईटी आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
विश्वविद्यालय द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। यह अंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा परिणाम तैयार करने का आधार होगी। उम्मीद है कि अंतिम उत्तर कुंजी जून के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Mock Test: जीकप मॉक टेस्ट लिंक jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव, एग्जाम 5 से 13 जून तक
उम्मीदवार अब इस मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा प्रारूप से परिचित हो सकते हैं और अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम 2025 परिषद द्वारा 5 से 13 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल