Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण की 26 मई लास्ट डेट, biharcetbed-lnmu.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 25, 2024 | 12:41 PM IST | 1 min read
बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 ऑफलाइन मोड में 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों से कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।
नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की तरफ से बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी-बीईडी) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 26 मई को समाप्त होगी। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक बिहार बीएड सीईटी के लिए आवेदन न किया हो, वे 26 मई 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी पंजीकरण फॉर्म विलंब शुल्क के साथ भरने की अंतिम तिथि 2 जून तक है। उम्मीदवार 1 से 4 जून तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।
Bihar BEd CET 2024: आवेदन शुल्क
बिहार बीएड सीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 750 रुपये और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
Bihar B.ed CET 2024: परीक्षा तिथि-एडमिट कार्ड
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 25 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि एडमिट कार्ड 17 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी किया जाएगा।
Bihar B.Ed CET 2024: परीक्षा पैटर्न
बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 ऑफलाइन मोड में 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों से कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का वेटेज 1 अंक होगा और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
Bihar BEd CET 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- होमपेज पर बिहार बीएड सीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]COMEDK UGET Counselling 2024: इंजीनियरिंग के लिए कॉमेडके काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इससे पहले कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर स्कोर कार्ड देख सकते हैं। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल