BHU UG Admission 2025: बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए पंजीकरण तिथि 8 सितंबर तक बढ़ी; 2,488 सीटें उपलब्ध
Abhay Pratap Singh | September 8, 2025 | 10:21 AM IST | 2 mins read
BHU UG Counselling 2025: बीएचयू सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2025 स्पॉट राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट 11 सितंबर को घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने बीएचयू सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए स्पॉट राउंड पंजीकरण तिथि 8 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले, स्पॉट राउंड 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 सितंबर थी। पात्र उम्मीदवार के लिए बीएचयू यूजी काउंसलिंग 2025 स्पॉट राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएचयू सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को और राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 15 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए उम्मीदवार bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर बीएचयू सीयूईटी यूजी स्पॉट राउंड अलॉटमेंट जांच सकेंगे।
नोटिस में कहा गया कि, बीएचयू सीयूईटी यूजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस श्रेणी के लिए वे आवेदन कर रहे हैं, उसके अंतर्गत सीट उपलब्ध हो। बीएचयू सीयूईटी यूजी स्पॉट राउंड काउंसलिंग 2025 के लिए कुल 2,488 सीटें उपलब्ध हैं।
बीएचयू सीयूईटी यूजी स्पॉट राउंड 2025 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन की घोषणा सीट की उपलब्धता, चुने गए कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों की मेरिट रैंकिंग, कॉलेजों की वरीयता क्रम (यदि लागू हो) और उम्मीदवारों की श्रेणी के आधार पर की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बीएचयू की वेबसाइट bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
BHU CUET UG counselling 2025: सीट आवंटन कैसे जांचें?
बीएचयू यूजी आवंटन की जांच करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीएचयू यूजी की वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in और bhu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, बीएचयू यूजी सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- बीएचयू यूजी स्पॉट राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
BHU CUET UG Counselling 2025 Spot Round: संशोधित कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में बीएचयू सीयूईटी यूजी काउंसलिंग 2025 स्पॉट राउंड के लिए संशोधित कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | पुरानी तिथियां | संशोधित तिथियां |
|---|---|---|
| स्पॉट राउंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | 4 सितंबर, 2025 | - |
|
स्पॉट राउंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
|
7 सितंबर, 2025 | 8 सितंबर, 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
|
स्पॉट राउंड 1 आवंटन मेरिट के आधार पर (ऑनलाइन) |
8 सितंबर, 2025 |
11 सितंबर, 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
|
|
स्पॉट राउंड 1 आवंटन मेरिट के आधार पर (ऑनलाइन) |
11 सितंबर, 2025 |
15 सितंबर, 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी