BHU Recruitment 2024: बीएचयू भर्ती 2024 के लिए आवेदन की कल आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | January 21, 2024 | 04:09 PM IST | 1 min read
जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आखिरी मौका है।
नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2024 तय की गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं और किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आखिरी मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 258 पदों पर नियुक्तियां की जानी है।
इच्छुक उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष, महिला), मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, चीफ नर्सिंग ऑफिसर, डिप्टी/असिस्टेंट लाइब्रेरियन, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर/नेटवर्किंग इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के पदों के लिए तुरंत फॉर्म भर सकते हैं।
बीएचयू नॉन-टीचिंग भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पद के अनुसार संबंधित विषय में स्नातक/परास्नातक/बीई/बीटेक/एमसीए/कंप्यूटर साइंस आदि में एमएससी उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कार्य अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु पद के अनुसार 45/50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा योग्यता और मानदंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जारी नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।
BHU Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
बीएचयू भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर नीचे नोटिस सेक्शन में नॉन टीचिंग कॉलम का चयन करना होगा।
- अप्लाई पर क्लिक करके आवेदन पत्र भरना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क जमा करें।
- अब आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित पते पर भेज दें।
आपको बता दें कि आवेदन पत्र को ऑफलाइन मोड से निर्धारित पते पर भेजने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2024 है। इसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]JEE Main Admit Card 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रत्येक साल 2 सत्र में जेईई एग्जाम का आयोजन किया जाता है। पेपर 1 का आयोजन बीई/बीटेक प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए व पेपर 2 का आयोजन बीआर्क और बी प्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार