BHEL Artisan Recruitment 2026: बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 के 660 पदों पर भर्ती, 21 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | October 17, 2026 | 05:54 PM IST | 1 min read
बीएचईएल ने आर्टिसन ग्रेड-4 के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 21 अक्टूबर से आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में 'आर्टिसन ग्रेड-4' के कुल 660 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BHEL Artisan Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी |
परीक्षा शुल्क |
प्रोसेसिंग शुल्क |
कुल शुल्क |
|---|---|---|---|
|
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग |
600 रुपये |
400 + GST |
1,072 रुपये |
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक |
निःशुल्क |
400 + GST |
472 रुपये |
BHEL Artisan Recruitment 2026: इन 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में रिक्तियां
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड 4 नोटिफिकेशन 660 पदों (फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फाउंड्रीमेन) के लिए जारी किया गया है। ये पद भारत में स्थित 9 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में हैं।
- बॉयलर ऑक्सिलरीज प्लांट (BAP) - रानीपेट, तमिलनाडु
- हेवी प्लेट्स एंड वेसल्स प्लांट (HPVP) - विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
- इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन (EDN) - बेंगलुरु, कर्नाटक
- सोलर बिजनेस डिवीजन (SBD) - बेंगलुरु, कर्नाटक
- हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट प्लांट (HEEP) - हरिद्वार, उत्तराखंड
- हेवी पावर इक्विपमेंट प्लांट (HPEP) - हैदराबाद, तेलंगाना
- हेवी इलेक्ट्रिकल प्लांट (HEP) - भोपाल, मध्य प्रदेश
- ट्रांसफॉर्मर प्लांट (TP) - झांसी, उत्तर प्रदेश
- हाई प्रेशर बॉयलर प्लांट (HPBP) - तिरुचिरापल्ली
BHEL Artisan Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
रिक्तियों की संख्या
|
|
फिटर
|
278 पद
|
|
वेल्डर
|
104 पद
|
|
टर्नर
|
52 पद
|
|
मशीनिस्ट
|
101 पद
|
|
इलेक्ट्रीशियन
|
90 पद
|
|
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
|
23 पद
|
|
फाउंड्रीमेन
|
12 पद
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार