BEL Admit Card 2025: बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर एडमिट कार्ड bel-india.in पर जारी, 20 दिसंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 16, 2025 | 10:50 AM IST | 1 min read
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विज्ञापन संख्या 17556/HR/All-India/2025/2 के अंतर्गत प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीईएल एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड प्रोबेशनरी इंजीनियर परीक्षा 20 दिसंबर, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बीईएल एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Also read BTSC JE Recruitment 2025: बीटीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती btsc.bihar.gov.in पर शुरू, ऐसे करें आवेदन
इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल विषयों में E2 ग्रेड के अंतर्गत प्रोबेशनरी इंजीनियर के कुल 340 पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी परीक्षा इंटरव्यू चरण शामिल है। बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।
बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में टेक्निकल सब्जेक्ट से 100 प्रश्न और जनरल एप्टिट्यूड एंड रीजनिंग से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बीईएल की वेबसाइट पर विजिट करें।
BEL Probationary Engineer Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीईएल प्रोबेशनरी इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक बीईएल की वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘करियर्स’ के भीतर ‘रिटन टेस्ट’ पर क्लिक करें।
- प्रोबेशनरी इंजीनियर ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा