BDL MT Result 2026: बीडीएल मैनेजमेंट ट्रेनी रिजल्ट bdl-india.in पर जारी, डाउनलोड चरण और आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 03:37 PM IST | 1 min read
बीडीएल एमटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने विज्ञापन संख्या 2025-4 के अंतर्गत मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर बीडीएल मैनेजमेंट ट्रेनी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीडीएल एमटी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बीडीएल एमटी रिजल्ट 2026 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है, जिसे कैंडिडेट अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे विवरण की सहायता से एक्सेस कर सकते हैं।
बीडीएल मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
अभ्यर्थी बीडीएल मैनेजमेंट ट्रेनी स्कोरकार्ड 2026 में अपना नाम, रोल नंबर/पंजीकरण आईडी, सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक, कुल अंक और योग्यता स्थिति (योग्य/अयोग्य) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। बीडीएल एमटी 2025 परीक्षा 13 जनवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 80 पदों को भरा जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बीडीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
BDL Management Trainee Result 2026 OUT: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीडीएल एमटी रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- बीडीएल भर्ती लिंक bdl-india.in/recruitments पर जाएं।
- अब, बीडीएल एमटी रिजल्ट लिंक 2026 पर क्लिक करें।
- सीबीटी स्कोरकार्ड पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बीडीएल एमटी स्कोरकार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AIIMS CET Result 2026: एम्स सीईटी जनवरी सेशन रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
संस्थान ने एम्स - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आयुर्वेद संस्थान (AIIMS-CAPFIMS) मैदान गढ़ी, न्यू दिल्ली और एम्स, नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi) के परिणाम अलग-अलग पीडीएफ में जारी किए हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी