Bank of Maharashtra Recruitment 2024: बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती, 600 पदों पर करें आवेदन
Saurabh Pandey | October 17, 2024 | 09:14 PM IST | 2 mins read
प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए मेरिट सूची 12वीं /डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर राज्यवार अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक अभ्यर्थियों का प्रतिशत समान है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी आयु के अनुसार योग्यता में अवरोही क्रम में स्थान दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट-bankofmaharashtra.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2024 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 600 पदों को भरना है।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024: आयुसीमा
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। प्रशिक्षु को राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) में कुशल होना चाहिए।
प्रशिक्षु को स्थानीय भाषा के रूप में किसी एक भाषा को प्रमाणित करने वाली 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट/प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024 :आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये+जीएसटी है, एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये+जीएसटी है और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024: स्टाइपेंड
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वे किसी अन्य भत्ते/लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।
Bank of Maharashtra Recruitment 2024: मेरिट सूची
प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए मेरिट सूची 12वीं /डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर राज्यवार अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक अभ्यर्थियों का प्रतिशत समान है, तो ऐसे अभ्यर्थियों को उनकी आयु के अनुसार योग्यता में अवरोही क्रम में स्थान दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार