Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | August 6, 2026 | 02:46 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवार को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 12 महीने की एक्टिव सर्विस के लिए प्रोबेशन पर रखा जाएगा।
नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2026 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए संगठन में 206 पद भरे जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवार को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 12 महीने की एक्टिव सर्विस के लिए प्रोबेशन पर रखा जाएगा।
Bank of Baroda Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 850 रुपये + पेमेंट गेटवे चार्ज है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम/डीईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये + चार्जेस है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग / UPI का इस्तेमाल करके और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी देकर किया जा सकता है।
Bank of Baroda Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा में 225 अंकों के 150 सवाल होंगे। परीक्षा का समय 150 मिनट होगा। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25-25 सवाल और प्रोफेशनल नॉलेज के 75 सवाल होंगे।
सभी सेक्शन में गलत जवाबों के लिए पेनल्टी होगी। उम्मीदवार द्वारा गलत जवाब दिए जाने पर एक चौथाई अंकों की कटौती की जाएगी। अगर कोई सवाल खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार कोई जवाब नहीं देता है, तो उस सवाल के लिए कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।
Also read HPSC ADA Mains Admit Card 2026: हरियाणा एडीए एडमिट कार्ड hpsc.gov.in पर जारी, 9 अगस्त को होगा एग्जाम
Bank of Baroda Recruitment 2026: परीक्षा गाइडलाइंस
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, पेजर या किसी भी अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंध भी शामिल हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा स्थल पर मोबाइल फोन/पेजर जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं न लाएं, क्योंकि इनके सुरक्षित रखने की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती। परीक्षा परिसर में उम्मीदवारों को कैलकुलेटर का उपयोग करने या अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।
Bank of Baroda Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस में एप्लीकेशन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या आगे की सिलेक्शन प्रोसेस के लिए कोई अन्य टेस्ट शामिल हो सकता है, जिसके बाद उम्मीदवारों का ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार