Santosh Kumar | August 6, 2026 | 11:02 AM IST | 1 min read
हरियाणा एडीए भर्ती परीक्षा 9 अगस्त को होगी। यह 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' (विषय ज्ञान परीक्षा) स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद का अगला चरण है।

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) मुख्य परीक्षा खासकर सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (एसकेटी) के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। एचपीएससी एडीए मेंस एडमिट कार्ड विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत आयोजित भर्ती प्रक्रिया के लिए हैं। उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एडीए भर्ती परीक्षा 9 अगस्त को होगी। यह 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' (विषय ज्ञान परीक्षा) स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद का अगला चरण है। स्क्रीनिंग टेस्ट 5 जुलाई, 2026 को हुआ और नतीजे 24 जुलाई को घोषित किए गए।
परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। आयोग ने सुपरिटेंडेंट (लीगल) के पद के लिए हॉल टिकट जारी किया है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए hpsc.gov.in पर जाना होगा।
होमपेज पर 'व्हाट्स न्यू' या 'एचपीएससी एडीए एडमिट कार्ड' सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालकर हरियाणा एडीए हॉल टिकट प्राप्त करें। इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और अन्य विवरण शामिल है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी विवरणों जांच लें। आधार कार्ड या पैन कार्ड जैसे फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है।
परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित वस्तु न ले जाएं। आधिकारिक निर्देशों का सख्ती से पालन करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।