AYUSH NEET UG Counselling 2026: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 16 सितंबर को
Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 03:49 PM IST | 1 min read
आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन 16 सितंबर को जारी किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार 17 से 23 सितंबर तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकेंगे।
नई दिल्ली : आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) द्वारा आयुष नीट यूजी के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया का आज 13 सितंबर 2026 अंतिम दिन है। उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपनी पसंद (प्रिफरेंस) सबमिट और लॉक कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी कर लेंगे, वे ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपना आयुष नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। सीट आवंटन की प्रक्रिया 14 से 15 सितंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 16 सितंबर तक जारी किया जाएगा।
आयुष नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के माध्यम से जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 17 से 23 सितंबर के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 24 सितंबर तक किया जाएगा।
AYUSH NEET UG Counselling 2026: सीट आवंटन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
- आयुष नीट यूजी काउंसलिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026' लिंक चुनें।
- जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करें।
- अंत में अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 का फाइनल रिजल्ट जारी; 659 नई सीटें जोड़ी गईं
यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है जिन्होंने दूसरे राउंड में रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की। फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही, अलॉट की गई सीटों पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल