ATMA July Registration 2024: एटीएमए जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण atmaaims.com पर शुरू, आखिरी तिथि 13 जुलाई
Abhay Pratap Singh | June 26, 2024 | 04:07 PM IST | 2 mins read
एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 जुलाई सत्र के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 11 जुलाई तय की गई है।
नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने जुलाई सत्र के लिए एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 (ATMA 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर ATMA 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
AIMS टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जुलाई को बंद कर दी जाएगी। वहीं, इससे पहले उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 11 जुलाई तय की गई है। एटीएमए जुलाई सत्र 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून से शुरू की गई है।
एटीएमए का आयोजन मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MMS), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स (PGDBA) सहित अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। ATMA 2024 का अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा के प्राप्त अंकों, व्यक्तिगत साक्षात्कार, समूह चर्चा और कार्य अनुभव के आधार पर होगा।
पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एटीएमए 2024 परीक्षा 21 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एटीएमए हाल टिकट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 जुलाई शाम 5 बजे से उपलब्ध करा दिया जाएगा। एआईएमएस 28 जुलाई को एटीएमए जुलाई 2024 परिणाम जारी करेगा।
ATMA Eligibility Criteria 2024: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे ATMA 2024 पात्रता मानदंड देख सकते हैं:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी) के पास न्यूनतम 45% अंकों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी ATMA 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
ATMA Registration 2024: कैसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एटीएमए जुलाई 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘कैंडिडेट लॉगिन’ पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिटंआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MAH LLB 5-year CET Result 2024: एमएएच एलएलबी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
CET सेल ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों में कुल 13 चुनौतियों को स्वीकार किया गया और उनके समाधान के बाद एमएएच एलएलबी 5 वर्षीय सीईटी परिणाम 2024 घोषित किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा