UP News: लखनऊ में अपने स्कूल पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, बोले- ‘घर लौट आया हूं’
Press Trust of India | August 26, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read
शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बने हैं।
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के ऐतिहासिक मिशन से हाल ही में लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज यानी 26 अगस्त को लखनऊ स्थित अपने पुराने स्कूल पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जोरदार स्वागत किया।
बूंदाबांदी के बीच, शुभांशु शुक्ला अपनी पत्नी कामना और बेटे कियाश के साथ अलीगंज स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के गलियारों से गुजरे और परिसर में बिताए छात्र जीवन के पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’’
काले और सफेद रंग की चमकदार वायुसेना की पोशाक में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से बातचीत की और स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘‘जिन शिक्षकों के सामने नाचने से मैं कभी डरता था, आज उन्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। समय सचमुच बदल गया है।’’
उनकी इस बात पर शिक्षक मुस्कुरा दिए और तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब बहुत जाना-पहचाना सा लगता है। ये वही कक्षाएं हैं जहां मैंने कभी पढ़ाई की थी। यह एहसास बहुत खास है। ऐसा लग रहा है जैसे घर लौट आया हूं।’’
शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बने हैं। उन्होंने ‘एक्सिओम-चार’ मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों का अभूतपूर्व अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’