ASSEB 2024: असम सरकार ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड के विलय को लेकर विधानसभा में एक नया बिल किया पेश
Abhay Pratap Singh | February 7, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में नवंबर 2023 में एसईबीए और एएचएसईसी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विलय करने का निर्णय लिया गया था।
नई दिल्ली: असम सरकार ने विधानसभा में आज यानी 7 फरवरी को 'असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड विधेयक 2024' पेश किया है। इस बिल के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) का विलय किया जाएगा।
असम सरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राज्य में शिक्षा बोर्डों का विलय कर एक नया बोर्ड असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) बनाने के लिए यह विधेयक पेश किया है। प्रदेश सरकार ने राज्य में 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने के लिए यह विधेयक लेकर आई है।
बताया गया कि एएसएसईबी के अध्यक्ष की नियुक्ति सरकार द्वारा की जाएगी। अध्यक्ष के अधीन निजी उपाध्यक्ष भी सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा, जो प्रत्येक प्रभाग की देखभाल करेगा। वहीं, बोर्ड में कुल 21 सदस्य होंगे, इन सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा।
शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा कि कि असम राज्य में स्कूली शिक्षा में मानकों और गुणवत्ता को विकसित करने, विनियमित करने और पर्यवेक्षण करने के उद्देश्य के तहत असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड विधेयक 2024 पेश किया गया है।
एसईबीए द्वारा कक्षा 10वीं व एएचएसईसी द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दो प्रश्नपत्र लीक होने के बाद एसईबीए द्वारा यह मुद्दा उठाया गया। इससे पहले नवंबर 2023 में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दोनों बोर्डों के विलय का निर्णय लिया गया था।
अगली खबर
]IPRC Recruitment 2024: इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 100 पद पर निकली भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स द्वारा ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक व टेक्निकल अप्रेंटिस पद के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी