AMUEEE Counselling 2024: एएमयूईईई राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण counselling.amuonline.ac.in पर शुरू, देखें शेड्यूल
Saurabh Pandey | July 18, 2024 | 12:16 PM IST | 2 mins read
एएमयू की तरफ से 20 और 21 जुलाई को एएमयूईईई काउंसलिंग 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 25 और 26 जुलाई को फर्म सूची -2 के लिए प्रवेश स्वीकार करना और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना शुरू कर सकेंगे।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की तरफ से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एएमयूईईई) काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की आज यानी 18 जुलाई से शुरू हो चुकी है। एएमयू इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एएमयू की आधिकारिक वेबसाइट counselling.amuonline.ac.in पर जाकर एएमयूईईई काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं।
एएमयू की तरफ से जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, AMUEEE राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि कल यानी 19 जुलाई तक है। इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
एएमयू की तरफ से 20 और 21 जुलाई को एएमयूईईई काउंसलिंग 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 25 और 26 जुलाई को फर्म सूची -2 के लिए प्रवेश स्वीकार करना और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना शुरू कर सकेंगे।
AMUEEE Counselling 2024: तीन राउंड में काउंसलिंग
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तीन राउंड में AMUEEE काउंसलिंग आयोजित करेगा। राउंड 1 के लिए AMUEEE काउंसलिंग 2024 17 जुलाई को समाप्त होगी और राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 28 जुलाई से शुरू होगी।
AMUEEE Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल |
तिथि |
|---|---|
|
पंजीकरण, विकल्प भरना और दस्तावेजों को अपलोड करना |
18 जुलाई से 19 जुलाई तक |
|
दस्तावेजों का सत्यापन |
20 से 21 जुलाई 2024 |
|
दस्तावेज़ पुनः जमा करना |
22 जुलाई 2024 |
|
दोबारा सबमिट किए गए दस्तावेज़ों का सत्यापन |
23 जुलाई 2024 |
|
फर्म सूची 2 की तैयारी एवं डिसप्ले |
24 जुलाई 2024 |
|
प्रवेश की स्वीकृति एवं शुल्क का भुगतान |
25 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक |
|
फाइन के साथ ग्रेस पीरियड |
28 जुलाई 2024 |
|
दस्तावेजों का सत्यापन |
29 जुलाई 2024 |
|
अस्वीकृति के विरुद्ध दस्तावेज़ पुनः जमा करना |
30 जुलाई 2024 |
|
दोबारा सबमिट किए गए दस्तावेज़ों का सत्यापन |
31 जुलाई 2024 |
|
फर्म सूची 3 की तैयारी |
1 अगस्त 2024 |
|
प्रवेश की स्वीकृति एवं शुल्क का भुगतान |
2 अगस्त 2024 |
|
फाइन के साथ ग्रेस पीरियड |
3 अगस्त 2024 |
इन कार्यक्रमों में प्रवेश का मौका
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, एएमयू बीटेक, एमएससी (जैव प्रौद्योगिकी), बीए (विदेशी भाषाएं), बीएलआईएससी, बीएससी, बीएससी (नर्सिंग), डिप्लोमा (पैरामेडिकल), बीआरटीटी, बीए एलएलबी, एलएलएम, एमबीए, एमबीए (आईबी), एमबीए (इस्लामिक बैंकिंग और वित्त), एमबीए (अस्पताल प्रशासन), एमबीए (कृषि व्यवसाय), एमबीए (वित्तीय प्रबंधन), एमबीए (पर्यटन और यात्रा प्रबंधन), एमए (मास कम्युनिकेशन), एमएसडब्ल्यू, एमआईआरएम, और एमएचआरएम कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार