AMU Student Suicide: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एमए थियोलॉजी फर्स्ट ईयर के छात्र ने की आत्महत्या
Press Trust of India | February 21, 2025 | 06:49 PM IST | 1 min read
एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली के अनुसार, एमए थियोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद शाकिर को विश्वविद्यालय परिसर में 'मुंबई हॉस्टल' में अपने कमरे के बाहर एक कोने में लोहे की रॉड से लटका हुआ पाया गया।
नई दिल्ली : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 25 वर्षीय स्नातकोत्तर छात्र ने शुक्रवार को अपने छात्रावास के कमरे के बाहर फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली के अनुसार, एमए थियोलॉजी के प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद शाकिर को विश्वविद्यालय परिसर में 'मुंबई हॉस्टल' में अपने कमरे के बाहर एक कोने में लोहे की रॉड से लटका हुआ पाया गया।
एएमयू प्रॉक्टर ने बताया कि शाकिर को कल रात करीब 10 बजे तक अपने कमरे में देखा गया था और उसने हमेशा की तरह शाम का खाना भी खाया था, उसके रूम मेट्स ने बताया कि वह सामान्य लग रहा था। एएमयू अधिकारियों ने पुलिस और शाकिर के परिवार को सूचित कर दिया है, जो लखीमपुर खीरी जिले में रहते हैं। अली ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
डिस्क्लेमर - यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल