दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई ‘हाइब्रिड मोड’ में कराने के निर्देश
Press Trust of India | November 7, 2026 | 01:07 PM IST | 1 min read
इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल जाकर या ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। परिपत्र के अनुसार यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के उस आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई 'हाइब्रिड मोड' में कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को जारी यह निर्देश शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के साथ-साथ नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा। निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी।
इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल जाकर या ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा। परिपत्र के अनुसार यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के उस आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
इसमें दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तत्काल प्रभाव से वायु प्रदूषण नियंत्रण संबंधी श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के सभी उपाय लागू किए गए हैं।
Also read CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10th-12th डेटशीट cbse.gov.in पर जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
सीएक्यूएम ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के उपाय लागू किए थे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 'समीर' ऐप के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 364 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
निदेशालय ने स्कूल प्रमुखों से यह भी कहा है कि वे इस व्यवस्था के बारे में अभिभावकों और संरक्षकों को तुरंत सूचित करें। विभिन्न जिलों और क्षेत्रों के शिक्षा उप-निदेशकों (डीडीई) से कहा गया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूलों का दौरा कर यह सुनिश्चित करें कि निर्देशों का सुचारू रूप से पालन हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार