UP News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने रैगिंग में संलिप्त 16 छात्रों को किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी
Santosh Kumar | October 15, 2025 | 07:13 AM IST | 1 min read
इस मामले की गहन जांच के लिए गठित जांच समिति ने 16 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सर सुंदरलाल छात्रावास के 16 छात्रों को रैगिंग में संलिप्त पाए जाने पर मंगलवार को उन्हें निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सर सुंदरलाल छात्रावास में रैगिंक की शिकायत पर नौ अक्टूबर को रैगिंग रोधी दस्ते ने छात्रावास का औचक निरीक्षण किया और प्रथम दृष्टया रैगिंग में संलिप्त पाए गए छात्रों को चिह्नित किया।
इस मामले की गहन जांच के लिए गठित जांच समिति ने 16 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। इन छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए छात्रावास से निष्कासित करने का आदेश दिया जाता है।
कुलानुशासक ने निलंबित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पिता या अभिभावक के साथ (उनके परिचय पत्र सहित) 30 अक्टूबर को जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्य छात्रों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु ऐसे मामलों में ज़िम्मेदार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]एनआईटी हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को मिला 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज, संस्थान निदेशक ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर के छात्र आर्यन मित्तल को इस साल प्लेसमेंट में सालाना 3.40 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। इंजीनियरिंग कॉलेज के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच