AU PGAT 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी पंजीकरण aupravesh2025.cbtexam.in पर 25 अप्रैल से होगा शुरू
Saurabh Pandey | April 24, 2025 | 12:12 PM IST | 2 mins read
एमबीए कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा प्रशासित एक अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी। एमएससी एग्रीकल्चर जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी का नाम बदलकर एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी कर दिया गया है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (PGAT) की रजिस्ट्रेशन डेट घोषित कर दी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण केवल https://aupravesh2025.cbtexam.in/ के माध्यम से ऑनलाइन मोड में कल यानी 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगा।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मई 2025 तक होगी।
एमबीए कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग द्वारा प्रशासित एक अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी। एमएससी एग्रीकल्चर जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी का नाम बदलकर एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी कर दिया गया है।
AU PGAT 2025 Fees: पीजीएटी 1 पंजीकरण शुल्क
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 1 पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुल्क अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए 1000 रुपये है और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 500 रुपये है।
Allahabad University PG Admission 2025: पीजीएटी 2 पंजीकरण शुल्क
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2 पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुल्क अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए 1600 रुपये है और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए 800 रुपये है।
AU PGAT 2025: पेपर पैटर्न
प्रत्येक पीजीएटी-2025 परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इसमें 50 प्रश्न सामान्य जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, तार्किक और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे और एलएल.एम., बी.एड., एम.एड. और एमबीए/एम.बी.ए. (आरडी) को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य होंगे। शेष प्रश्न आवेदक की पसंद के कार्यक्रम के अनुसार होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
AU PGAT 2025 Syllabus: परीक्षा मोड
कंवेंशनल पीजी पाठ्यक्रम पीजीएटी-1 के माध्यम से उपलब्ध होंगे, जबकि नॉन-कंन्वेंशनल पीजी पाठ्यक्रम पीजीएटी-2 के माध्यम से उपलब्ध होंगे। पाठ्यक्रमों की सूची पीजीएटी-2025 इंफॉर्मेशन बुलेटिन में उपलब्ध है। पीजीएटी-1 परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में दी जाएगी जबकि पीजीएटी-2 परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से दी जाएगी।
Allahabad University PG Admission 2025: कैटेगरीवाइज रिजर्वेशन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति (एससी) को 15%, अनुसूचित जनजाति (एसटी) को 7.5% और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27% आरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10% सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा, मापदंड विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए 5% कोटा और प्रत्येक पाठ्यक्रम में स्पोर्ट्स उम्मीदवारों के लिए 2% कोटा प्रदान किया जाएगा।
Allahabad University PG Admission 2025: विदेशी नागरिकों के लिए पात्रता
विदेशी नागरिकों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय छात्र सलाहकार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (https://www.allduniv.ac.in/administration/international-students-advisor) के माध्यम से आवेदन करना होगा। इस मामले में अभ्यर्थी को पीजीएटी-2025 में आवेदन करने या उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल