Allahabad University LLB Result 2024: इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएलबी परिणाम घोषित, allduniv.ac.in पर करें चेक
Santosh Kumar | July 17, 2024 | 11:14 AM IST | 1 min read
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएटी 2024 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड करना होगा।
This E-book compiled useful preparation tips for various law entrance exams in India such as CLAT, AILET, SLAT, LSAT India and other state-level exams.
Download EBookनई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (एयू) ने लॉ एडमिशन टेस्ट (एलएटी 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। एलएटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं। एलएटी 2024 प्रवेश परीक्षा एयू द्वारा 1 जुलाई को आयोजित की गई थी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएटी 2024 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड करना होगा। परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रैंक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएलबी (एलएटी) 2024 परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य प्रासंगिक विवरण शामिल हैं।
AU LAT 2024 Result: काउंसलिंग के लिए आवेदन जल्द
इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी एलएलबी रिजल्ट 2024 में सफल होने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। एयू एलएटी 2024 के माध्यम से, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के 3 वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएलबी 2024 काउंसलिंग शुरू करेगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय श्रेणीवार कटऑफ सूची जारी करेगा और कई राउंड में एलएटी 2024 की काउंसलिंग आयोजित करेगा। काउंसलिंग के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों को निर्दिष्ट कार्यक्रम के अनुसार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
Also read AU UG Admissions 2024: इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी के माध्यम से पंजीकरण शुरू
Allahabad University LAT 2024 Result: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएटी 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर 'Student' सेक्शन में 'Result' लिंक पर क्लिक करें।
- अब फिर से रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें और विवरण भरें।
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय एलएटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और परिणाम का प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार