Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद एचसी ग्रुप सी, डी के 3306 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | October 4, 2024 | 07:33 AM IST | 2 mins read
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) आज यानी 4 अक्टूबर 2024 से ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 के तहत ग्रुप सी, डी पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट इलाहाबाद एचसी की वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का लिंक exam.nta.ac.in/AHCRE/ पर भी उपलब्ध होगा। आवेदकों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए पद के अनुसार शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत इलाहाबाद एचसी में कुल 3306 पदों को भरा जाएगा। जिसमें जिला न्यायालय/ स्टेनोग्राफर/ 2024 के 583 पद, जिला न्यायालय/ श्रेणी ‘सी’/ लिपिकीय संवर्ग/ 2024 के 1054 पद, जिला न्यायालय/ ड्राइवर (ड्राइवर श्रेणी ‘सी’/ ग्रेड-IV)/ 2024 के 30 पद और जिला न्यायालय/ ग्रुप ‘डी’/ 2024 के 1639 पद भरे जाएंगे।
नोटिस में कहा गया कि, “उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें विस्तृत विज्ञापन में दिए गए प्रावधान के अनुसार प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन तथा परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।”
चयन के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों/ पालियों में पद के अनुसार ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR मोड में) आयोजित की जाएगी। इसके बाद हिंदी/ अंग्रेजी कंप्यूटर टाइप टेस्ट, हिंदी/ अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट और तकनीकी ड्राइविंग टेस्ट (यदि लागू हो तो) आयोजित किया जाएगा।
Allahabad High Court Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन के लिए निम्न चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ग्रुप सी या ग्रुप डी पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी