Allahabad HC Recruitment 2026: इलाहाबाद एचसी रिसर्च एसोसिएट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6 जून से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 02:17 PM IST | 2 mins read

इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इलाहाबाद एचसी रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून हो। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad HC) ने रिसर्च एसोसिएट (Research Associate) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद एचसी आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर जाकर 6 जून, 2026 से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इलाहाबाद एचसी रिसर्च एसोसिएट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट के रिक्त पदों की घोषणा नहीं की है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है।

Allahabad HC Research Associate Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षणिक सत्र 2026, 2025 और 2024 में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से प्राप्त 5 वर्षीय या 3 वर्षीय लॉ डिग्री हो।
  • वे उम्मीदवार जो 2026 में एलएलबी (अंतिम वर्ष) की परीक्षा में शामिल हुए हैं और अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • केवल वे लॉ ग्रेजुएट जिन्होंने अपनी एलएलबी परीक्षा में 55% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे ही रिसर्च एसोसिएट के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों को डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और इसी तरह के कंप्यूटर कार्यों से संबंधित कंप्यूटर अनुप्रयोगों का व्यवहारिक ज्ञान (Working Knowledge) होना चाहिए।

Also read Allahabad HC Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में आरओ, एआरओ सहित 543 पदों पर निकली भर्ती; आज से करें आवेदन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वर्ष 2026-27 के दौरान संभावित रिक्तियों को देखते हुए, एक वर्ष की अवधि के लिए (जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है) संविदा के आधार पर ‘रिसर्च एसोसिएट’ के पद पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह नियुक्ति 40,000 रुपये प्रति माह के निश्चित मानदेय पर होगी (जिसमें भविष्य में वृद्धि संभव है)।”

Allahabad HC Research Associates Notification 2026: शेड्यूल

नीचे सारणी में इलाहाबाद एचसी रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:

विज्ञापन संख्या- 01 / रिसर्च एसोसिएट्स / 2026
विवरण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभ तिथि

6 जून 2026

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

20 जून 2026 रात 11:59 बजे तक

भुगतान विवरण अपडेट करने की अंतिम तिथि

23 जून 2026 रात 11:59 बजे तक

आधिकारिक वेबसाइट पर वेटेज अंकों का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा

10 जुलाई 2026

वेटेज अंकों पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि

15 जुलाई 2026

स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची जारी

31 जुलाई 2026

प्रवेश पत्र जारी

अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में

स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार परीक्षा की तिथि

8 अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची अपलोड

सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में

नियुक्ति/संलग्नता पत्र जारी

आवश्यकता अनुसार

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]