Trusted Source Image

Allahabad HC Recruitment 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में आरओ, एआरओ सहित 543 पदों पर निकली भर्ती; आज से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 10:10 AM IST | 2 mins read

इलाहाबाद एचसी आरओ एआरओ सीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 22 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एआरओ सीओ नोटिफिकेशन 2026 जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ एआरओ सीओ नोटिफिकेशन 2026 जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) में विज्ञापन संख्या 02/रिव्यू ऑफिसर/असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर/कंप्यूटर असिस्टेंट/2026 के तहत कुल 543 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/allhcre/ पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद 1 जून से ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए 1200 रुपये और उत्तर प्रदेश के एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा।

इलाहाबाद एचसी आरओ एआरओ सीए भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून और शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 22 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

Allahabad High Court RO ARO Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/allhcre पर जाएं।
  • होमपेज पर, आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readDelhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in तथा https://exams.nta.nic.in/AHCRE के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट आरओ नोटिफिकेश 2026 जांच सकते हैं।

Allahabad High Court RO, ARO, CA Notification 2026: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे सारणी में पद के अनुसार रिक्तियां, आयु-सीमा, वेतनमान और पद का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं:

पद का नामपदों की संख्यावेतनमानआयु-सीमाशैक्षणिक योग्यता
समीक्षा अधिकारी (RO)138लेवल-8:
46700 से 151100 रुपये तक
21 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक)
1. किसी विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हो। और
2. मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा/डिग्री या ‘O’ लेवल प्रमाणपत्र अथवा ‘CCC’ सर्टिफिकेट हो। और

3. डाटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर का ज्ञान हो। और

4. कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति हो।

सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)380लेवल-7:
44900 से 142400 रुपये तक

21 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक)
कंप्यूटर असिस्टेंट (CA)25लेवल-4:
25500 से 81100 रुपये तक
18 से 35 वर्ष के बीच
(1 जुलाई 2026 तक)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications