AIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जल्द होगी जारी, मार्किंग स्कीम, कटऑफ अंक जानें
Saurabh Pandey | February 3, 2025 | 06:26 PM IST | 1 min read
AIBE 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40% है।
Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
Download Nowनई दिल्ली : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) जल्द ही ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 19 का रिजल्ट जल्द ही जारी करेगा। बीसीआई रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। एआईबीई 19 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Latest: AIBE 22 Registration Started: Direct Link
AIBE 22: PYQ"s with Solutions | Full Mock Test-1 | Mock Test 2
AIBE 22: Complete Exam Guide | Certificate of Practice | Sample Papers
Don't Miss: Difference Between AIBE and Judiciary Exams
एआईबीई 19 फाइनल आंसर की 2024 पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। एआईबीई 19 परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि प्रोविजनल आंसर की 28 दिसंबर को जारी की गई थी, जबकि आपत्ति दर्ज कराने के लिए 10 जनवरी 2025 तक मौका दिया गया था।
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन टेस्ट पास करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स को भारत में वकालत करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) दिया जाता है। एआईबीई 19 परीक्षा 50 शहरों के 140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एआईबीई 19 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे, जिसमें संवैधानिक कानून, पारिवारिक कानून, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बौद्धिक संपदा कानून जैसे 19 कानूनी विषयों को शामिल किया गया था। इस परीक्षा का उद्देश्य लॉ स्नातकों की योग्यता का मूल्यांकन करना है।
AIBE 19 Result 2024: पासिंग मार्क्स
AIBE 19 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करना होगा, जबकि एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40% है।
AIBE 19 Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, AIBE 19 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका AIBE 19 रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने रिजल्ट की समीक्षा करें, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल