Sainik School Answer Key 2025: सैनिक स्कूल आंसर की कब होगी जारी? जानें ऑब्जेक्शन फीस, अपेक्षित रिजल्ट डेट
Santosh Kumar | April 8, 2025 | 05:14 PM IST | 2 mins read
एनटीए कक्षा 6 और 9 की परीक्षा के लिए एआईएसएसईई 2025 प्रश्न पत्र और सैनिक स्कूल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करता है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है। एआईएसएसईई आंसर की 2025 एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जारी की जाएगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 एनटीए द्वारा 5 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 कब आएगा? इसकी जानकारी लेख में आगे दी गई है।
एनटीए कक्षा 6 और 9 की परीक्षा के लिए एआईएसएसईई 2025 प्रश्न पत्र और सैनिक स्कूल आंसर की 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करता है। सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद प्रश्न पत्र ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे।
एनटीए द्वारा जारी होने वाली सैनिक स्कूल 2025 आंसर की पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2025 में त्रुटि है तो वह अपनी चुनौती दर्ज करा सकता है।
Sainik School Admission 2025: सैनिक स्कूल आंसर की कब होगी जारी?
पिछले साल के अनुसार सैनिक स्कूल आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों से चुनौतियां मिलने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम जारी करेगा।
सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम डेट 2025 कक्षा 6 के लिए 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक और कक्षा 9 के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। एनटीए जल्द ही कक्षा 6, 9 की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा।
Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल का रिजल्ट कब आएगा?
एनटीए ने सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 के लिए कोई आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है। पिछले साल सैनिक स्कूल रिजल्ट 13 मार्च को जारी किया गया। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सैनिक स्कूल रिजल्ट 2025 मई में जारी किया जा सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित होने के लगभग 6 सप्ताह बाद घोषित किया जाता है।
एनटीए ने एआईएसएसईई परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की। रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाती है। सैनिक स्कूल काउंसलिंग में सफल छात्रों को ही सैनिक स्कूल में प्रवेश मिलता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा