AFCAT 2025 Results: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट रिजल्ट afcat.cdac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | March 17, 2025 | 02:36 PM IST | 2 mins read
AFCAT 2025 के रिजल्ट्स में पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, कट-ऑफ अंक, प्राप्त अंक, एएफएसबी चयन प्रक्रिया विवरण, एएफएसबी चयन स्लॉट बुकिंग का विवरण शामिल होगा।
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) का रिजल्ट जारी कर दिया है। AFCAT 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एएफसीएटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AFCAT 2025 Results: स्कोरकार्ड डिटेल
AFCAT 2025 के रिजल्ट्स में पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, कट-ऑफ अंक, प्राप्त अंक, एएफएसबी चयन प्रक्रिया विवरण, एएफएसबी चयन स्लॉट बुकिंग का विवरण शामिल होगा।
IAF ACFCAT Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- IAF ACFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर AFCAT रिजल्ट 2025 लिंक पर जाएं।
- एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- अब अपना लॉगिन विवरण जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका AFCAT 1 रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने AFCAT स्कोर और ओवरऑल कट ऑफ अंक देखें।
- IAF ACFCAT रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
AFCAT 2025 Results: मार्किंग स्कीम
AFCAT मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सहीप्रतिक्रिया के लिए तीन अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काटा जाता है।
AFCAT 2025 Results: चयन प्रक्रिया
AFCAT परीक्षा में दो चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें एक मेडिकल टेस्ट और एक लिखित परीक्षा शामिल है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे।
AFCAT 2025: परीक्षा तिथि
एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा 22 और 23 फरवरी, 2025 को भारत के कई परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।
AFCAT 01/2025 परीक्षा परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिसके लिए कुल 300 अंक थे। परीक्षा में उम्मीदवारों का मूल्यांकन सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, तर्क और सैन्य योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
AFCAT 2025: रिक्तियों की संख्या
भारतीय वायु सेना का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप 'ए' राजपत्रित अधिकारी पदों के लिए कुल 336 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन