AIMA MAT Registration 2024: आइमा मैट अगस्त सत्र पंजीकरण mat.aima.in पर शुरू, आवेदन प्रक्रिया - परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | June 25, 2024 | 11:31 AM IST | 1 min read
आइमा मैट अगस्त 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2024 के अगस्त सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार AIMA MAT 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट अगस्त 2024 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), रिमोट-प्रोक्टर्ड इंटरनेट-आधारित परीक्षा (IBT), और पेपर-आधारित परीक्षण (PBT) में 14 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सीबीटी के लिए 11 अगस्त और पीबीटी के लिए 18 अगस्त तक है।
AIMA MAT 2024: शैक्षणिक योग्यता
आइमा मैट अगस्त 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
AIMA MAT 2024: आवेदन शुल्क
आइमा मैट अगस्त सत्र के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2,100 रुपये का भुगतान करना होगा और अतिरिक्त परीक्षा का विकल्प चुनने वालों को 3,600 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्रों को आवेदन पत्र भरते समय अतिरिक्त प्रबंधन संस्थान का चयन करने के लिए 118 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read IISER IAT Result 2024: आईआईएसईआर आईएटी परिणाम आज होगा जारी, काउंसलिंग 25 जून से
AIMA MAT 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले AIMA MAT की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब परीक्षा मोड का चयन करें।
- दिए गए प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करें।
- प्रबंधन संस्थान चुनें। छात्र 5 तक का चयन कर सकते हैं।
- व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा योग्यता और अनुभव भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करने से पहले एक बार अच्छे से चेक कर लें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल