AILET 2025 Answer Key: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की nationallawuniversitydelhi.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 9, 2024 | 07:47 AM IST | 2 mins read
AILET 2025 मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, जिन्होंने AILET काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कराया था और AILET 2025 प्रवेश मानदंडों को पूरा करते थे। आईलेट परिणाम जारी होने के बाद आईलेट मेरिट सूची 2025 बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए तीन राउंड में जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली (एनएलयू दिल्ली) ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनएलयू ने आईलेट प्रोविजनल आंसर की के साथ मास्टर प्रश्न पुस्तिकाएं भी जारी की हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से आईलेट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार AILET 2025 आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 सुबह 8 बजे तक है। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, एनएलयू दिल्ली AILET 2025 फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की तो चुनौती नहीं दी जा सकती। इनका उपयोग प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए किया जाएगा।
उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 500 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उन्हें आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
AILET 2025 मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे, जिन्होंने AILET काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कराया था और AILET 2025 प्रवेश मानदंडों को पूरा करते थे। AILET 2025 परिणाम जारी होने के बाद AILET मेरिट सूची 2025 बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए तीन राउंड में जारी की जाएगी।
AILET 2025: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
- अब अपने AILET अकाउंट में लॉगिन करें और आपत्तियां देखें का चयन करें।
- अब सबमिट ऑब्जेक्शन बटन पर क्लिक करें।
- आपत्ति का प्रकार चुनें - प्रश्न के बारे में या उत्तर कुंजी के बारे में।
- आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवश्यक विवरण प्रदान करें और सबमिट ऑब्जेक्शन पर क्लिक करें।
AILET 2025: परीक्षा विवरण
आईलेट 2025 परीक्षा 8 दिसंबर, 2024 को उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी जो बैचलर ऑफ आर्ट्स और बैचलर ऑफ लॉ (बीए एलएलबी ऑनर्स), मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) / मास्टर ऑफ लॉ इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (एलएलएम आईपीआर), बौद्धिक संपदा कानून और प्रबंधन में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए) (Intellectual Property Law and Management ) और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन