AIIMS Paramedical Admit Card 2025: एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, परीक्षा 13 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 8, 2025 | 08:11 AM IST | 2 mins read
एम्स पैरामेडिकल हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एम्स पैरामेडिकल एग्जाम 2025 के लिए पंजीकरण करने कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स पैरामेडिकल हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी और एक पासपोर्ट साइज की फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। प्रवेश पत्र में किसी भी विसंगति के लिए एम्स अधिकारियों से हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ईमेल के जरिए संपर्क करना चाहिए।
AIIMS Paramedical Exam Date 2025: एडमिट कार्ड विवरण
एम्स पैरामेडिकल प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- कैंडिडेट की फोटो
- रोल नंबर
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का विवरण
- परीक्षा दिवस के लिए निर्देश
एम्स पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 13 जुलाई, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। एम्स में बीएससी/ एमएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले, एम्स पैरामेडिकल परीक्षा 2025 28 जून, 2025 को आयोजित की जानी थी और एडमिट कार्ड 20 जून, 2025 को जारी किया जाना था। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
AIIMS Paramedical Admit Card 2025 Official Website: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, अकादमिक पाठ्यक्रम और फिर पैरामेडिकल पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- एम्स पैरामेडिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम