AIIMS NORCET 9 Admit Card 2025: एम्स नॉरसेट-9 एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, 14 सितंबर को परीक्षा
Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 03:44 PM IST | 1 min read
AIIMS NORCET 9 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 9) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एम्स नॉरसेट-9 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट-9 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AIIMS NORCET-9: एडमिट कार्ड विवरण
- अभ्यर्थी का नाम
- जन्म तिथि
- NORCET 9 परीक्षा केंद्र सूची
- अभ्यर्थी आईडी
- अभ्यर्थी की तस्वीर
- हस्ताक्षर
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा निर्देश
AIIMS NORCET-9 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें और NORCET 9 चुनें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर सबमिट करें।
- NORCET -9 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड के सभी विवरणों को चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- NORCET 9 2025 एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
NORCET 9 2025: परीक्षा तिथि
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एम्स नॉरसेट 9 स्टेज 1 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाएगी, जबकि स्टेज 2 परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जानी है। वहीं परिणामों की तिथि निर्धारित समय में घोषित की जाएगी।
AIIMS NORCET 9: परीक्षा गाइडलाइंस
- AIIMS NORCET 9 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- उम्मीदवारों को केवल आवश्यक वस्तुएं, जैसे प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और स्टेशनरी ही लेकर जाएं।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे।
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए निर्देशों का पालन करना होगा।
अगली खबर
]आईआईएम नागपुर ने एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच में प्रवेश की घोषणा की
यह कार्यक्रम हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को रणनीतिक विशेषज्ञता और नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाता है, ताकि वे गतिशील हेल्थकेयर इकोसिस्टम में नवाचार और सतत विकास को आगे बढ़ा सकें।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल