AIIMS NORCET 8 Registration 2025: एम्स नॉरसेट 8 रजिस्ट्रेशन aiimsexams.ac.in पर शुरू, अंतिम तिथि 17 मार्च

Abhay Pratap Singh | February 25, 2025 | 12:45 PM IST | 2 mins read

सभी भाग लेने वाले एम्स के लिए लागू शैक्षणिक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में दो साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

AIIMS Nursing Question Papers PDF (2020–2025)

Download AIIMS BSc Nursing previous year question papers with detailed solutions in PDF. Practise past papers, understand exam patterns and improve your preparation

Download EBook
एम्स नॉरसेट 8 प्री एग्जाम 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (AIIMS Delhi) ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 8 (NORCET 8) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स नॉरसेट 8 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट आवेदन शुल्क -

एम्स NORCET 8 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपए और एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 2,400 रुपए एम्स नॉरसेट एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि, दिव्यांग श्रेणी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

एम्स नॉरसेट आयु सीमा -

एम्स नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन टेस्ट 8 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 मार्च है। उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। एम्स नॉरसेट 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू है।

Also read AIIMS CRE Admit Card 2025: एम्स सीआरई एडमिट कार्ड ग्रुप बी और सी पदों के लिए aiimsexams.ac.in पर जल्द

एम्स नॉरसेट शैक्षिक योग्यता -

भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/ बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री हो। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर एम्स नॉरसेट 8 नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट परीक्षा तिथि -

परीक्षा प्राधिकरण की ओर से 12 अप्रैल को नॉरसेट प्रारंभिक परीक्षा और 2 मई को NORCET मुख्य परीक्षा आयोजित की है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एम्स नॉरसेट 8 एडमिट कार्ड 2025 और अन्य संबंधित जानकारी नियत समय पर जारी की जाएगी।

AIIMS NORCET 8 Registration: कैसे आवेदन करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एम्स नॉरसेट 8 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • ‘एम्स नॉरसेट 8 पंजीकरण’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]