AIIMS NORCET 7 Result 2024: एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 2 परिणाम aiimsexams.ac.in पर जारी, 6944 उम्मीदवार उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | October 17, 2024 | 12:40 PM IST | 2 mins read
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 2 परिणाम में कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 2,581 मेल कैंडिडेट और 4,363 फीमेल कैंडिडेट शामिल हैं।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 (NORCET 7) चरण 2 या अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 2 परिणाम में कुल 6,944 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 2,581 मेल कैंडिडेट और 4,363 फीमेल कैंडिडेट शामिल हैं। NORCET 7 चरण 2 के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 4 अक्टूबर 2024 को आयोजित की गई थी।
एम्स नॉरसेट परिणाम में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, अंकों का प्रतिशत और रैंक का उल्लेख किया गया है।
एम्स ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि, “अंतिम चयन ऑनलाइन आवंटन के माध्यम से किया जाएगा। विस्तृत प्रक्रिया और अपडेट सीट स्थिति 23 अक्टूबर को अधिसूचित की जाएगी और 23 से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन विकल्प भरने का काम किया जाएगा।”
Also read AIIMS NORCET 7 Result 2024: एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 1 परिणाम, कट-ऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, ऐसे करें
किसी श्रेणी से NORCET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या 3161 ओबीसी की है। इसके बाद, एससी के 1,430 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 1,007, अनारक्षित के 851 और एसटी श्रेणी के 495 उम्मीदवार इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है। एम्स ने कहा कि पात्रता, दस्तावेजों आदि का सत्यापन संबंधित संस्थानों/अस्पतालों में लागू मानदंडों के अनुसार होगा।
टाइ-ब्रेकिंग नियम के अनुसार, एम्स ने कहा कि अंकों में समानता की स्थिति में अधिक उम्र के उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। यदि फिर भी टाई-ब्रेकिंग बनी रहती है तो संस्थान कम नकारात्मक उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को वरीयता देगा। नोटिस में आगे कहा गया कि यह परिणाम प्रोविजनल है, जो उम्मीदवारी के सत्यापन और अन्य पात्रता शर्तों की पूर्ति के अधीन है।
AIIMS NORCET Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एम्स नॉरसेट 7 स्टेज 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- NORCET 7 चरण 2 परीक्षा के लिए परिणाम लिंक खोलें।
- पीडीएफ खोलें और रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल