AIIMS NORCET 6 Stage 2 Result 2024: एम्स NORCET 6 चरण 2 परिणाम aiimsexams.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 02:23 PM IST | 1 min read
एम्स द्वारा NORCET 6 Stage 2 एग्जाम 2024 में सभी सफल उम्मीदवारों की सूची अंकों के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एनओआरसीईटी 6 चरण 2 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट norcet6.aiimsexams.ac.in पर जाकर एम्स NORCET 6 स्टेज 2 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा 6 चरण 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एम्स द्वारा सभी सफल उम्मीदवारों की सूची अंकों के साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
चरण-2 के लिए एम्स NORCET 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। चरण-1 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही NORCET-6 चरण 2 परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे। एम्स NORCET 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन चरण के लिए बुलाया जाएगा।
एम्स NORCET 6 चरण 2 परिणाम 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार रोल नंबर, उम्मीदवार की श्रेणी, जेंडर, PwBD स्थिति, उम्मीदवार का प्रतिशत सहित उम्मीदवार की रैंक दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को एम्स नई दिल्ली सहित देश भर के अन्य एम्स स्थानों में नर्सिंग अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
AIIMS NORCET 6 stage 2 result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से एम्स NORCET 6 स्टेज 2 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, दिए गए ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन के अंदर जाएं।
- अब, AIIMS NORCET 6 stage 2 result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- उम्मीदवार Ctrl+F के साथ अपना रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
AIIMS NORECT 2024 Result: कट-ऑफ अंक
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एम्स NORCET 2024 चरण 2 कट-ऑफ अंक देख सकते हैं-
| कैटेगरी | कट-ऑफ अंक |
|---|---|
|
सामान्य |
50 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
45 |
|
एससी, एसटी |
40 |
|
ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूबीडी |
45 |
|
ओबीसी-पीडब्ल्यूबीडी |
45 |
अगली खबर
]IIT Madras ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय के सहयोग से शुरू किया दूसरा संयुक्त मास्टर पाठ्यक्रम; आवेदन विंडो ओपन
दोनों संस्थानों ने पिछले साल डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक संयुक्त मास्टर कोर्स शुरू किया था। अब आईआईटी मद्रास और बर्मिंघम विश्वविद्यालय जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा