AIIMS NORCET 10 Prelims Result 2026: एम्स नॉरसेट 10 रिजल्ट, कटऑफ जारी, 14,527 उम्मीदवार स्टेज 2 के लिए चयनित
Santosh Kumar | April 16, 2026 | 07:25 PM IST | 2 mins read
एम्स, नई दिल्ली ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर श्रेणी-वार कट-ऑफ अंकों के साथ स्टेज-1 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
नई दिल्ली: एम्स नॉरसेट 10 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर स्टेज-1 का परिणाम जारी किया है। इसके अतिरिक्त, श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी घोषित कर दिए गए हैं। संस्थान द्वारा जारी रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार, एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 2 के लिए कुल 14,527 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
एम्स नॉरसेट 10 परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए 92,026 उम्मीदवार शामिल हुए। अब, चयनित उम्मीदवार 30 अप्रैल को निर्धारित मुख्य परीक्षा (स्टेज-2) में शामिल होने के पात्र हैं।
AIIMS NORCET 10 Prelims Result 2026: चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 2 एडमिट कार्ड 27 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परीक्षा के राज्य और शहर की जानकारी परीक्षा से 7 दिन पहले, यानी 23 अप्रैल को दी जाएगी। अंतिम मेरिट लिस्ट स्टेज-2 के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
एम्स नॉरसेट 10 भर्ती 2026 अभियान के तहत, विभिन्न एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,551 पदों को भरा जाएगा। एम्स नॉरसेट 10 प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 पीडीएफ में स्टेज-2 के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
AIIMS NORCET 10 Cutoff 2026: एम्स नॉरसेट स्टेज-1 कटऑफ
एम्स नॉरसेट 10 स्टेज-2 की पात्रता के लिए कट-ऑफ परसेंटाइलनीचे तालिका में दिया गया है-
| श्रेणी |
कट-ऑफ परसेंटाइल |
पीडबल्यूबीडी कट-ऑफ परसेंटाइल |
|---|---|---|
|
जनरल |
93.5887683 |
45.5621237 |
|
ईडबल्यूएस |
78.9831134 |
49.6272792 |
|
ओबीसी |
84.2077239 |
40.6645947 |
|
एससी |
81.9605328 |
35.7768456 |
|
एसटी |
74.4746050 |
39.8463477 |
AIIMS NORCET 10 Stage 1 Result 2026: एम्स नॉरसेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 1 रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एम्स नॉरसेट 10 भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एम्स नॉरसेट 10 स्टेज 1 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एम्स नॉरसेट रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर देखें और डाउनलोड करें।
स्टेज-I परीक्षा के लिए कुल 97,149 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इनमें से 92,026 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा योजना के अनुसार, 51,451 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। स्टेज-II के लिए कुल 14,527 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
अगली खबर
]NEET UG 2026: नीट एग्जाम के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो ओपन, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 21 अप्रैल तक भरें डिटेल्स
पीडबल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) श्रेणी के जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे अब अपने चुने हुए स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल