AIIMS NORCET 10 2026 Notification: एम्स नॉरसेट 10 नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 24 फरवरी से, शुल्क, परीक्षा तिथि
Saurabh Pandey | February 13, 2026 | 04:33 PM IST | 2 mins read
नई दिल्ली स्थित AIIMS और अन्य AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET) 10 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा-10 (NORCET) के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 24 फरवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने का आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है।
एम्स नॉरसेट 10 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कटऑफ तिथि तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट मौजूदा नियमों के अनुसार दी जाएगी।
Aiims norcet 10 2026 eligibility: शैक्षणिक योग्यता
एम्स नॉरसेट 10 के लिए बीएससी नर्सिंग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, नर्सिंग अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने के लिए जीएनएम की योग्यता के साथ दो वर्ष का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है।
AIIMS NORCET 10: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये है, वहीं दिव्यांगजनों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। निर्धारित शुल्क के बिना आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और उसे तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क, जो परीक्षा में शामिल होते हैं, परिणाम घोषित होने के बाद अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के बाद उचित समय में वापस कर दिया जाएगा।
NORCET 10 application 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- NORCET 10 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- वैलिड ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
Aiims norcet 10 2026 exam date: परीक्षा तिथि
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा फिटनेस परीक्षा भर्ती प्रक्रिया के चरण हैं। केवल वही उम्मीदवार अगली चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे जो सभी चरणों में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होंगे।
Aiims norcet 10 Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या
NORCET 10 के माध्यम से AIIMS के विभिन्न संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के 3000 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल