AIIMS INI SS July 2026 Result: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई रिजल्ट स्टेज 1 परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 06:03 PM IST | 2 mins read
आईएनआई एसएस जुलाई 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 6 मई को जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी (INI-SS) 2026 स्टेज 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई एसएस जुलाई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स आईएनआई एसएस जुलाई रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। जुलाई सत्र के आईएनआई एसएस 2026 परिणाम में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को विभागीय मूल्यांकन में शामिल होना होगा। आईएनआई एसएस जुलाई 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में 25 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
जुलाई 2026 सत्र के लिए एम्स दिल्ली ने आईएनआई एसएस कटऑफ के आधार पर दो मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें कॉमन मेरिट लिस्ट और एम्स मेरिट लिस्ट शामिल हैं। एम्स मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को विभागीय मूल्यांकन के लिए बुलाया जाता है और विभागीय मूल्यांकन के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाते हैं। आईएनआई एसएस परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कराई जाती है।
INI SS July Result 2026: आईएनआई एसएस जुलाई 2026 स्टेज 1 सीबीटी रिजल्ट कैसे जांचें?
उम्मीदवार एम्स आईएनआई एसएस 2026 रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- ‘जुलाई 2026 INI SS रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आईएनआई एसएस 2026 रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा।
- ‘Ctrl+F’ कुंजी का उपयोग करके रोल नंबर जांचें।
AIIMS INI SS Counselling 2026: आईएनआई एसएस जुलाई 2026 काउंसलिंग
आईएनआई एसएस जुलाई 2026 मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा और अपने पसंदीदा कॉलेजों और विशेषज्ञताओं का चयन करना होगा। आईएनआई एसएस काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
आईएनआई एसएस काउंसलिंग 2026 शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित सभी नए एम्स, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहांस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम जैसे संस्थानों में डीएम, एमसीएच तथा एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
अगली खबर
]Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 15 मई को होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
अग्निवीर सीसीई एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा